दिल्ली की वो काली रात, जब शतरंज की तरह बदलते रहे CBI के मोहरे
देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई में घमासान मचा हुआ है. भ्रष्टाचार का जिन्न बोतल से बाहर क्या निकला कि CBI के दो टॉप अफसर आमने-सामने आ गए. आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ. अब तक इस मामले में खामोश बैठी मोदी सरकार को आखिरकार सख्त कदम उठाना पड़ा. मंगलवार की देर रात सीवीसी के आला अफसरों की एक बैठक बुलाई गई. जिसके खत्म होते ही विवादित अधिकारी आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना को छुट्टी पर जाने का फरमान सुना दिया गया . सबसे बड़ी जांच एजेंसी में निदेशक और विशेष निदेशक की आपसी लड़ाई में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला उजागर हुआ. पोल खुल जाने के बाद दोनों आला अफसर एक दूसरे के दुश्मन बन बैठे. सरकार पहले तमाशा देखती रही और फिर एक्शन में आ गई. मंगलवार की रात इस पूरे एक्शन की गवाह बन गई . हुआ यूं कि मंगलवार की देर रात केंद्रीय सर्तकता आयुक्त ने एक अहम बैठक बुलाई. बैठक में सभी आला अधिकारियों के साथ कोरम पूरा किया गया. अधिकारी जानते थे कि मामला सीबीआई की आपसी रार से जुड़ा है. लिहाजा सभी अफसर टाइम से बैठक में जा पहुंचे. केंद्रीय सर्तकता आयुक्त (सीवीसी) खुद पहले से वहां मौजूद थे. सीबीआई के मुद्द...